Home उत्तराखंड हल्द्वानी की बेटी डॉ. स्वाती जोशी को मिला यंग साइंटिस्ट अवार्ड

हल्द्वानी की बेटी डॉ. स्वाती जोशी को मिला यंग साइंटिस्ट अवार्ड

337
Oplus_131072

बढ़ाया शहर का मान

हल्द्वानी। शहर के लिए गर्व का क्षण है। हल्द्वानी निवासी स्वाती जोशी, पुत्री श्री जीवन चंद्र जोशी व श्रीमती बीना जोशी को नई दिल्ली की प्रतिष्ठित सोसाइटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड बायोलॉजिकल साइंस रिसर्च (SABSR) द्वारा यंग साइंटिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान उन्हें श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून, वीसीएसजी यूयूएचएफ भरसार, आईसीएआर-आईआईएसडब्ल्यूसी देहरादून और राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित 15वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ICAHCFS-2026 में प्रदान किया गया। सम्मेलन का विषय था – “कृषि, बागवानी और वानिकी: जलवायु-प्रतिरोधी फसल प्रणालियों के लिए नवाचार”।

वर्तमान में स्वाती डीएसबी परिसर, कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के जंतु विज्ञान विभाग में शोध छात्रा हैं। वह प्रो. हरीश चंद्र सिंह बिष्ट और प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट के मार्गदर्शन में शोध कार्य कर रही हैं। सम्मेलन में स्वाती ने “मीठे पानी के जलाशयों में बीमार मछलियों में पाए जाने वाले बैक्टीरिया की पहचान और पृथक्करण” विषय पर अपनी शोध प्रस्तुति दी, जिसे निर्णायक मंडल ने काफी सराहा। उनकी इस उपलब्धि पर कुमाऊं विश्वविद्यालय, शिक्षकों, परिजनों और शहर के गणमान्य लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।