Home उत्तराखंड डॉ. डी.सी. पसबोला उत्तराखंड आयुर्वेद-यूनानी संघ के मीडिया कोऑर्डिनेटर बने

डॉ. डी.सी. पसबोला उत्तराखंड आयुर्वेद-यूनानी संघ के मीडिया कोऑर्डिनेटर बने

1541
Oplus_131072

देहरादून । राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा अधिकारी सेवा संघ, उत्तराखंड (पंजीकृत) ने डॉ. दिनेश चन्द्र पसबोला, चिकित्सा अधिकारी, देहरादून को प्रदेश का स्टेट मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरज कोहली और महासचिव डॉ. हरदेव सिंह रावत द्वारा जारी पत्र में कहा गया कि डॉ. पसबोला को संघ की नीतियों, कार्यक्रमों, प्रेस विज्ञप्तियों, जनसंपर्क गतिविधियों और मीडिया समन्वय से जुड़े कार्यों का दायित्व सौंपा गया है।

संघ ने विश्वास जताया कि डॉ. पसबोला के अनुभव और सक्रियता से प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देशों के तहत संगठनात्मक गतिविधियों का प्रभावी संचार, मीडिया समन्वय और सूचनाओं का सुव्यवस्थित प्रसारण सुनिश्चित होगा। इससे विभागीय और जनहित के विषयों का संप्रेषण भी बेहतर होगा।संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी ने डॉ. पसबोला के उज्ज्वल कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।