हल्द्वानी। उत्तराखंड क्रांति दल के विधि प्रकोष्ठ ने बुधवार को हल्द्वानी में जनरल मीटिंग और भव्य सदस्यता समारोह का आयोजन किया। संकल्प बैंकेट हॉल में हुई इस बैठक में प्रदेश के पलायन, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

यूकेड़ी विधि प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष मोहन काण्डपाल ने कहा कि उत्तराखंड को बचाने के लिए अब कार्यकर्ता हर गांव तक पहुंच रहे है। केंद्रीय उपाध्यक्ष भुवन चंद्र जोशी ने कहा कि नई सदस्यता से संगठन को नई ताकत मिली है। बैठक में डा. नारायण सिंह जन्तवाल, प्रताप सिंह चौहान, मोहन चन्द्र काण्डपाल, भुवन चंद्र जोशी, हरीश मेवाड़ी, कृष्णानन्द जोशी, मोहन सिंह नेगी, रवि वाल्मीकि, एन.डी. तिवारी, श्याम सिंह नेगी, सुशील उनियाल, रमेश चंद्र पाठक, हरीश मेवाड़ी, महेश तिवाड़ी, प्रमोद पाण्डे, सुरेश कुमार, शम्भू दत्त, जगमोहन सिंह जलाल, जीवन सिंह बिष्ट, बलवन्त सिंह, पूरन चन्द्र, दीपक भारती, सी. एस.भट्ट, नरेंद्र कुमार पाण्डे, उत्तम सिंह बिष्ट, राजेन्द्र सिंह जलाल, बृजमोहन सिजवाली, हरीश अधिकारी, राजेन्द्र सिंह नेगी, जगदीश अरोड़ा समेत दर्जनों यूकेडी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं, युवाओं और महिलाओं ने यूकेड़ी की सदस्यता ग्रहण की।





























