Home उत्तराखंड विरसा सम्भाल कैंप में बच्चों को दिए सेहत के गुर

विरसा सम्भाल कैंप में बच्चों को दिए सेहत के गुर

1731

हल्द्वानी । सिख मिशनरी कॉलेज रजिस्टर्ड, लुधियाना के हल्द्वानी सर्कल द्वारा 1 से 13 जून तक आयोजित “विरसा सम्भाल गुरमत ट्रेनिंग कैंप” में आज हेल्दी लाइफस्टाइल पर विशेष वर्कशॉप कराई गई।

कृष्णा हॉस्पिटल की सीनियर कंसल्टेंट न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. मनमीत कौर ने 120 बच्चों को संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या, व्यायाम और मानसिक-शारीरिक स्वास्थ्य का महत्व समझाया। उन्होंने मोबाइल व डिजिटल उपकरणों के अधिक उपयोग से होने वाले नुकसान के प्रति भी सचेत किया।

गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के मुख्य सेवादार रंजीत सिंह नागपाल और स्टेज सेक्रेटरी इंदरजीत सिंह ने कैंप की सराहना की। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के कैंप बच्चों को गुरमत, संस्कार और संस्कृति से जोड़ने में मददगार हैं। बच्चों ने वर्कशॉप में उत्साह से भाग लिया।