Home उत्तराखंड शहीदों को नमन कर आशीष नेगी ने दोहराया गैरसैंण का संकल्प

शहीदों को नमन कर आशीष नेगी ने दोहराया गैरसैंण का संकल्प

63
Oplus_131072

यूकेडी नेता आशीष नेगी ने दूधातोली में वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली और बाबा मोहन उत्तराखण्डी को दी श्रद्धांजलि, गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने का दोहराया संकल्प

गैरसैंण / दूधातोली। उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के नेता आशीष नेगी आज दूधातोली पहुंचे और राज्य आंदोलन के अग्रदूत वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली एवं बाबा मोहन उत्तराखण्डी की समाधि स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि के बाद आशीष नेगी ने कहा कि इन महान विभूतियों ने अपना सम्पूर्ण जीवन उत्तराखण्ड, समाज और जनहित के लिए समर्पित किया। उनके संघर्ष, त्याग और दूरदृष्टि को याद करते हुए उन्होंने कहा कि दूधातोली केवल एक स्थान नहीं, बल्कि उत्तराखण्ड की चेतना, स्वाभिमान और संघर्ष का प्रतीक है।

इस दौरान नेगी ने गैरसैंण क्षेत्र की जनता से भेंट कर उनका स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि जनता का यह प्रेम और विश्वास ही युवाओं की सबसे बड़ी पूंजी है। वीरों और आंदोलनकारियों की इस तपोभूमि से आशीष नेगी ने एक बार फिर संकल्प लिया कि उत्तराखण्ड की अस्मिता, गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने, तथा पहाड़ के जल-जंगल-जमीन, मातृशक्ति, युवाओं और जन अधिकारों की लड़ाई को और मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम ‘जय उत्तराखण्ड’ और ‘जय पहाड़, जय पहाड़ी’ के नारों के साथ सम्पन्न हुआ।