राज्य मंत्री का दर्जा मिलने पर मिष्ठान वितरण
हल्द्वानी । देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष एवं वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी हुकम सिंह कुंवर को उत्तराखंड सरकार द्वारा ‘राज्य निर्माण आंदोलकारी सम्मान परिषद’ का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हल्द्वानी में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। उन्हें राज्य मंत्री के समकक्ष दर्जा दिया गया है।
कार्यक्रम में मिष्ठान वितरण भी किया गया। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के पदाधिकारी, राज्य आंदोलनकारी, व्यापारी नेता, फिल्मकार, कलाकार और समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े सैकड़ों लोगों ने फूल-मालाओं से श्री कुंवर का अभिनंदन किया।

श्री कुंवर ने अपने संबोधन में इस दायित्व के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्य मंत्री डॉ. अनिल कपूर डब्बू का आभार व्यक्त किया। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संयोजक “फिल्म उद्योग एवं संस्कृति प्रकोष्ठ” तथा उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के पूर्व सदस्य विक्की योगी ने भी श्री कुंवर और डॉ. डब्बू का स्वागत किया।
समारोह में अनिल खंडेलवाल, राजकुमार केशरवानी, एडवोकेट राम सिंह बसेड़ा, पिंकी सुयाल, विनोद घिल्डियाल, श्याम सिंह नेगी, योगेश शर्मा, रवि गुप्ता, केदार पलड़िया, जगदीश बेलवाल, आफताब आलम, डॉ. जगमोहन सिंह चिलवाल, बालम सिंह बिष्ट, हर्ष जलाल, अजय गोयल, रमेश जोशी, बालम सिंह बर्गली, बालम देऊपा, प्रीतम सिंह जीना, अशोक मोगिया, किरन बोरा, तारा दत्त पांडेय, विपिन कांडपाल, डी.एस. बिष्ट, एच.एस. रावत, नरेंद्र सिंह रावत, आफताब हुसैन, और ट्रिपल ए मैनेजमेंट सर्विसेज के प्रबंध निदेशक जी.एस. रावत सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित सभी लोगों ने श्री कुंवर को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।






























