दीप प्रज्वलन के साथ दूसरे दिन की शूटिंग का शुभारंभ
बिंदुखत्ता/लालकुआँ। सामाजिक सरोकारों और पारिवारिक संवेदनाओं को केंद्र में रखकर बनाई जा रही लघु फिल्म ‘राहत’ की शूटिंग के दूसरे दिन का शुभारंभ गरिमामय वातावरण में दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर साहित्य, पत्रकारिता, सामाजिक क्षेत्र तथा राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।कार्यक्रम में डॉ. चेतन आनंद, कवि, पत्रकार एवं प्रकाशक, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी, बिंदुखत्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह पपोला, मंडल महामंत्री महेश चंद्र फुलारा एवं पूरन सिंह बोहरा, मंडल मंत्री हरीश लाल तथा लालकुआँ मंडल युवा मोर्चा महामंत्री चंदन बिष्ट सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर फिल्म के दूसरे दिन के कार्य को शुभारंभ प्रदान किया। अतिथियों द्वारा फिल्म से जुड़े कलाकारों का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर साहित्य और कला के क्षेत्र से जुड़े कलाकारों की उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

फिल्म ‘राहत’ की टीम
निर्देशन एवं प्रमुख भूमिका — किशोर श्रीवास्तव
प्रोडक्शन — हम सब साथ-साथ लघु फिल्म प्रोडक्शन
(हिंदुस्तानी भाषा अकादमी, दिल्ली से संबद्ध)
प्रमुख कलाकार एवं पात्र:
आशा शैली — अम्मा, ललिता कापड़ी — अम्मा की छोटी बहू भूरी, यशोदा जोशी — अम्मा की बड़ी बहू सीमा, तुलिका सेठ — पड़ोसन शांति, कैलाश चंद्र जोशी — अम्मा का छोटा बेटा दिनेश, किशोर श्रीवास्तव — अम्मा का बड़ा बेटा नितिन, निलेश गिरि गोस्वामी — दिनेश का बेटा

लगभग 12 मिनट की यह भावनात्मक लघु फिल्म परिवार, रिश्तों, संघर्ष और मानवीय संवेदनाओं के बीच बुनी गई कहानी को सामने लाने का प्रयास है। फिल्म के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है कि कठिन परिस्थितियों में किसी के जीवन में छोटी-सी संवेदना भी बड़ी ‘राहत’ बन सकती है।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि साहित्य और कला से जुड़े लोगों का सिनेमा के माध्यम से सामाजिक विषयों को सामने लाना निश्चित रूप से रचनात्मक पहल है। दीप प्रज्वलन से शुरू हुआ यह सफर अब कैमरे के फ्रेम में रिश्तों, संवेदनाओं और भावनाओं को आकार दे रहा है और इसी खूबसूरत सफर का नाम है ‘राहत’।































