Home उत्तराखंड सोलवां श्रीमद् भागवत कथा, तल्ली बमोरी, हल्द्वानी चतुर्थ दिवस संपन्न

सोलवां श्रीमद् भागवत कथा, तल्ली बमोरी, हल्द्वानी चतुर्थ दिवस संपन्न

1641

हल्द्वानी । तल्ली बमोरी, हल्द्वानी में आयोजित सोलहवें श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव के चतुर्थ दिवस पर कथा व्यास बसंत त्रिपाठी शास्त्री जी ने श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव तथा भक्त प्रह्लाद के चरित्र का मार्मिक वर्णन सुनाया। कृष्ण जन्म प्रसंग पर पूरा पंडाल “नंद के आनंद भयो” के जयकारों से गूंज उठा। कथा प्रारंभ से पूर्व आचार्य ब्राह्मण नवीन त्रिपाठी, गणेश पंत व राजेंद्र संवर द्वारा विधि विधान से गणेश पूजन, पुण्याहवाचन, श्रीमद् भागवत पूजन एवं व्यास पूजन संपन्न कराया गया।

इस अवसर पर मुख्य यजमान जितेंद्र मेहता, चंदन मेहता, पार्षद अनीता मेहता, शोभा मेहता, दीपा कोरंगा, नियति बिष्ट कोरंगा, पदमा नवीन बेलवाल, पंकज सनवाल बेलवाल, तिवारी, दया जोशी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने कथा का रसपान कर धर्म लाभ अर्जित किया। इस दौरान कथा में बताया गया कि भगवान का अवतार धर्म की स्थापना और भक्तों के कल्याण के लिए होता है। भक्त प्रह्लाद की कथा के माध्यम से शास्त्री जी ने विश्वास और भक्ति की अटूट शक्ति पर प्रकाश डाला।