Home उत्तराखंड हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट शिविर हेतु बैटरी टेस्ट संपन्न

हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट शिविर हेतु बैटरी टेस्ट संपन्न

1477

हल्द्वानी। हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में सत्र 2026-27 क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर के लिए 10-16 वर्ष आयु वर्ग का शारीरिक दक्षता बैटरी टेस्ट आयोजित किया गया। यह टेस्ट जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. निर्मला पंत के मार्गदर्शन में हुआ। श्री पन्त ने बताया कि उक्त चयन प्रक्रिया में लगभग 93 खिलाड़ियों का पंजीकरण हुआ था, जिनमें से 91 खिलाड़ियों ने हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी में जिला खेल विभाग नैनीताल द्वारा संचालित क्रिकेट शिविर कैंप में प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों के 100 मीटर दौड़, 600 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, ब्रॉड जंप, शटल रन, मेडिसिन बॉल थ्रो एवं फॉरवर्ड रीच बेंड सहित विभिन्न शारीरिक दक्षता बैटरी टेस्ट लिए गए। खेल विभाग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। बैटरी टेस्ट चयनकर्ताओं में क्वालिफाइड डिप्लोमा होल्डर वरिष्ठ प्रशिक्षक श्याम मनु भट्ट, महेश बिष्ट एवं गोविंद लटवाल द्वारा खिलाड़ियों के शारीरिक दक्षता बैटरी टेस्ट संपन्न कराए गए। श्री पन्त ने कहा कि उक्त बैटरी टेस्ट में चयनित खिलाड़ियों की घोषणा दिनांक 18-05-2026 को सायं 5:00 बजे की जाएगी। जिसके बाद दिनांक 19-05-2026 से प्रतिदिन सायं 4:00 बजे से चयनित खिलाड़ियों को सत्र 2026-27 क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर कैंप में जिला क्रीड़ा अधिकारी के दिशा-निर्देशन में क्रिकेट कोच त्रिलोक सिंह जीना द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।