Home उत्तराखंड डिजिटल युग में हिंदी पत्रकारिता पर विचार गोष्ठी 30 मई को हल्द्वानी...

डिजिटल युग में हिंदी पत्रकारिता पर विचार गोष्ठी 30 मई को हल्द्वानी में

1059

हल्द्वानी। पर्वतीय पत्रकार महासंघ, उत्तराखण्ड द्वारा हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर 30 मई को हल्द्वानी में “विचार गोष्ठी” का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का विषय, डिजिटल युग में हिन्दी पत्रकारिता : चुनौती, अवसर और जिम्मेदारियां पर है। दिनांक 30 मई 2026, शुक्रवार, समय सायं 4 बजे से, स्थान पारखी रेस्टोरेंट, गांधी आश्रम के निकट, कालाढूंगी रोड, हल्द्वानी में सम्पन्न होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक करेंगे। प्रदेश महामंत्री अरूण कुमार मोगा, संरक्षक डॉ. दिनेश जोशी, प्रदेश महामंत्री मदन मोहन पाठक, प्रदेश कोषाध्यक्ष भावना पाठक, दीपक मनराल, महानगर महामंत्री प्रेम सिंह दानू, महानगर उपाध्यक्ष तारु तिवारी, कोषाध्यक्ष अजय उप्रेती, जिलाध्यक्ष गिरीश भट्ट, महामंत्री बी.डी. फुलारा, जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंदोला, आनन्द बत्रा, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष जसवीर सिंह, सदस्य राकेश चौहान, अध्यक्ष धारी भीमताल धीरज उप्रेती सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। प्रदेश महामंत्री मदन मोहन पाठक ने बताया कि डिजिटल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच हिन्दी पत्रकारिता के सामने नई चुनौतियां और अवसर दोनों हैं। गोष्ठी में इन मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी। आयोजन में महानगर अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह मौर्या, जिलाध्यक्ष गिरीश भट्ट, महानगर महामंत्री प्रेम सिंह दानू, सहित तमाम पदाधिकारी शामिल होंगे। अधिक जानकारी के लिए उक्त नम्बरों 9927213408, 8279487735, 9897331555 पर सम्पर्क कर सकते हैं।