Home विशेष व्यवसायी विनीत जोशी को मातृ शोक

व्यवसायी विनीत जोशी को मातृ शोक

220
Oplus_131072

सैकड़ो लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

हल्द्वानी। ज़िंदगी की रफ्तार कब थम जाए, ये कोई नहीं जानता और जब एक मां का साया सिर से उठता है, तो सिर्फ एक घर नहीं पूरा समाज शोक में डूब जाता है कुछ ऐसा ही वाक्या आरसी पुरम में देखने को मिला। जब व्यवसायी व आरसी पुरम निवासी विनीत जोशी की माता, श्रीमती मनोरमा जोशी का आज रविवार को निधन हो गया। उन्होंने आज सुबह आरसी पुरम स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली। श्रीमति जोशी अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ के गई है। श्रीमती मनोरमा जोशी पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रही थीं, और उनका उपचार जारी था। लेकिन जिंदगी की डोर आज सुबह रविवार को टूट गई। जैसे ही उनके निधन की खबर फैली क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर परिवार, मित्रों और स्थानीय लोगों में गहरा दुख देखा गया।

श्रीमती मनोरमा जोशी का अंतिम संस्कार रानी बाग स्थित चित्र शीला घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ किया गया। उनके पुत्र विनीत जोशी ने चिता को मुखाग्नि देकर उन्हें अंतिम विदाई दी।इस दौरान घाट पर सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे, जिन्होंने नम आंखों से उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस मौक़े पर हरीश चंद भट्ट, दीप चंद पंत, बसंत जोशी, महेंद्र सिंह बिष्ट, जगदीश चंद तिवारी, हीरा सिंह जीना, गोकुलानंद जोशी, प्रकाश जोशी, ललित मोहन पंत, नंदन सिंह असवाल, हरीश रावत, उमेश जोशी, महेंद्र सिंह राठौर भारत राठौर, ठाकुर सिंह राठौर, कृपाल ध्यानी, गणेश पंत, ललित मोहन पंत, दीपू राणा, सहित जोशी परिवार के परिवारजन व मित्रगण भारी संख्या में उपस्थित थे ।