Home उत्तराखंड कर्णप्रयाग विवाद पर सिख संगत का ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग

कर्णप्रयाग विवाद पर सिख संगत का ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग

1187

हल्द्वानी । कर्णप्रयाग हेमकुंड साहिब यात्रियों से हुए विवाद और सोशल मीडिया पर सिख मर्यादा के विरुद्ध टिप्पणियों को लेकर सिख गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा हल्द्वानी ने कड़ी आपत्ति जताई है। सभा के अध्यक्ष सरदार अमरजीत सिंह आनंद और महासचिव सरदार कंवलजीत सिंह उप्पल ने बताया कि यात्रा मार्ग पर यात्रियों को धमकाने की घटनाएं सामने आई हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर गुरुद्वारा साहिबान के खिलाफ भड़काऊ टिप्पणियां प्रसारित की जा रही हैं। संगत ने आज सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में तीन प्रमुख मांगें रखी गईं –

  1. निष्पक्ष जांच: पूरे प्रकरण की त्वरित जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो।
  2. यात्री सुरक्षा: हेमकुंड साहिब यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सम्मान के पुख्ता इंतजाम हों।
  3. सौहार्द बनाए रखें: प्रदेश में सांप्रदायिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।

सभा ने घटनाओं की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए प्रशासन से यात्रा मार्ग पर शांति-सुरक्षा के लिए अविलंब कार्यवाही की अपेक्षा की है। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख सेवादार अमरजीत सिंह आनंद, महासचिव कमलजीत सिंह उप्पल, मालिन कोहली, अमन आनंद, अंगपाल सिंह चड्ढा, जसबीर गोल्डी, प्रभजोत सिंह, गगन सायली, रणजीत सिंह, जसपाल सिंह मालदार, अचिंत पाल सिंह चड्ढा, अमरीक सिंह आनंद, दिलीप सिंह, जगमीत सिंह मिटी, बबलू कुकरेजा, रंजीत नागपाल, प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा, रमन साहनी, रणजीत सिंह आनंद आदि मौजूद रहे।