भीमताल / ओखलकांडा । पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं प्रमुख राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने सोमवार को ल्वाड व गौनियारौ गांव में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने 2027 विधानसभा चुनाव में “लूटेरों और भगोड़ों से बचने” की अपील की। पनेरु ने भीमताल के वर्तमान हालात पर कहा कि “गरीब का बेटा” कहने वाले नेताओं ने विकास के पैसों से करोड़ों की हवेलियां खड़ी कर लीं। अस्पताल व सड़कें बदहाल हैं। साथ ही एक “भगोड़े माफिया” पर शराब पिलाकर विधायक बनने का सपना देखने का आरोप लगाया। पनेरु ने कहा, “एक लूटेरा, एक भगोड़ा” नारे को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। जल्द ही इनके काले कारनामे जनता के सामने रखे जाएंगे।































