छठवें दिन शूर्पणखा प्रसंग ने बांधा समां
हल्दूचौड़। क्षेत्र की ऐतिहासिक हल्दी चौड़ रामलीला ने इस वर्ष अपने 51वें गौरवशाली वर्ष में प्रवेश कर लिया है। आधा शतक पूरा कर चुकी यह रामलीला आज भी ग्रामीण संस्कृति और धार्मिक आस्था का प्रतीक बनी हुई है। रामलीला के छठवें दिन शूर्पणखा प्रसंग का मंचन किया गया। शूर्पणखा के पात्र में अमन बिष्ट ने अपनी सशक्त अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पंडाल में मौजूद सैकड़ों दर्शकों ने तालियों से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

अतिथियों ने बढ़ाई शोभा
इस अवसर पर जग्रोली मंगल ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान श्रीमती निर्मला जंगी पंवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता भुवन सिंह पंवार, प्रधान कपिल राणा मौजूद रहे। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कैलाश दुम्का ने बताया कि 51 साल से यह रामलीला बिना किसी व्यवधान के लगातार हो रही है, जो पूरे क्षेत्र के सहयोग से ही संभव है।

कार्यक्रम में हरीश बिष्ट, कैलाश बमेठा, इंदर बिष्ट, रोहित दुम्का, वरिष्ठ पत्रकार राहुल दुम्का, योगेश दुम्का, जसवीर उत्तराखड़, सरदार गुरमीत सिंह, कार्तिक तिवारी, कार्तिक बमेठा, समाजसेवी हेतु बोथ, प्रधान संगठन के अध्यक्ष गोपाल अधिकारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित रहे। कमेटी ने सभी क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रामलीला का आनंद लेने की अपील की है।


































