मुक्तेश्वर (नैनीताल)। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पर्यटन विभाग ने शनिवार को मुक्तेश्वर में स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यटन स्थलों को चमका दिया। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में सेवा, सुशासन एवं समर्पण कार्यक्रम के तहत चौली की जाली और महादेव मंदिर परिसर में व्यापक सफाई की गई। अभियान में स्थानीय होटल व्यवसायियों, होम-स्टे संचालकों, टूर ऑपरेटरों और गाइडों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस दौरान मुक्तेश्वर होटल एसोसिएशन के सुदर्शन सिंह साही, सचिव विक्रम सिंह बिष्ट, होम-स्टे एसोसिएशन अध्यक्ष प्रकाश चंद्र उनियाल, होटल व्यवसायी सुभाष, होटल सुकामा के प्रतिनिधि सहित कई स्थानीय उद्यमियों ने श्रमदान किया।

पर्यटन विभाग की ओर से जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्य के नेतृत्व में चंदन सिंह बिष्ट, प्रताप सिंह जनरल, मो. गफ्फार, दयाकिशन, पंकज हर्बोला, मो. नसीम, विनीत और होम-स्टे व्यवसायी दीपक सिंह मतोलिया मौजूद रहे। अभियान के बाद होटल सुकामा में स्वच्छ पर्यटन पर एक गोष्ठी भी आयोजित की गई।































