Home विशेष आकाशी जोशी ने 98.4% अंकों के साथ किया स्कूल टॉप

आकाशी जोशी ने 98.4% अंकों के साथ किया स्कूल टॉप

1065
Oplus_131072

लालकुआं। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हल्दूचौड़ निवासी आकाशी जोशी पुत्री देवेंद्र जोशी, निवासी बमेटा बंगर खीमा, ने एवरग्रीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की हाईस्कूल (दसवीं) परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। आकाशी की इस शानदार उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। आकाशी की सफलता की खबर मिलते ही क्षेत्रवासी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग उनके आवास पर पहुंचे और उन्हें मिठाई खिलाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर लोगों ने आकाशी की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया।

इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष जोशी विशेष रूप से उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने आकाशी को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़ी महत्वपूर्ण टिप्स भी साझा कीं और आश्वासन दिया कि भविष्य में भी आकाशी को शैक्षणिक क्षेत्र में आगे बढ़ाने हेतु हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
अपनी इस सफलता पर आकाशी जोशी ने इसका श्रेय अपने माता-पिता, भाई-बहनों और शिक्षकों को दिया। उन्होंने विशेष रूप से अपनी बड़ी बहन चंचल जोशी, जो कि कस्तूरी देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सामाजिक विज्ञान की शिक्षिका हैं, का आभार व्यक्त किया। आकाशी ने अपने दोनों बड़े भाइयों के मार्गदर्शन और सहयोग को भी अपनी सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया। आकाशी की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता से क्षेत्र के अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रेरणा मिल रही है और सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।