“केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की उपस्थिति में अपर महाधिवक्ता पुष्पा भट्ट से सम्मान प्राप्त करते आर्डन स्कूल के ट्रस्टी भुवन चंद्र उपाध्याय”
हल्द्वानी । हल्द्वानी स्थित एफटीआई परिसर में 27-28 जून को आयोजित ‘अधिवक्ता परिषद देवभूमि’ के प्रथम प्रांतीय अधिवेशन के दौरान लामाचौड़ स्थित आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल के लिए गौरव का क्षण आया।

शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए स्कूल के सम्मानित ट्रस्टी भुवन चंद्र उपाध्याय को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उत्तराखंड सरकार की अपर महाधिवक्ता श्रीमती पुष्पा भट्ट द्वारा प्रदान किया गया।
इस दो दिवसीय अधिवेशन के उद्घाटन सत्र में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनकी गरिमामयी उपस्थिति में श्री उपाध्याय को यह सम्मान मिलना संस्थान के लिए दोहरी खुशी का मौका रहा।
विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि श्री उपाध्याय के मार्गदर्शन में स्कूल शिक्षा और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है। अधिवेशन में उत्तराखंड समेत कई राज्यों के अधिवक्ता, विधि विशेषज्ञ और विद्यार्थी शामिल हुए।































