Home उत्तराखंड नवोदित सुरों से सजी सृजन की बगिया

नवोदित सुरों से सजी सृजन की बगिया

298
Oplus_131072

शशि कुड़ियाल, “चन्द्रभा”

​अक्षरों के सानिध्य और भावनाओं के पावन मिलन के साथ 24 जून की शाम को संपर्कसंस्थान के बैनर तले संपर्क उत्तराखंड इकाई द्वारा देहरादून में प्रतिमाह होने वाली बेहद आत्मीय ऑफलाइन काव्य गोष्ठी और पुस्तक समीक्षा के शानदार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें नवोदित रचनाकारों को अपने भावों को व्यक्त करने का सुअवसर मिला।

सृजनबगिया का आंगन आज शब्दों की उस उर्वर रचनाओं का साक्षी बना जहां काव्य रस धारा ने भावों को नया विस्तार दिया और पुस्तक समीक्षा के गहन संवादों ने वैचारिक क्षितिज को समृद्ध किया।

​इस साहित्यिक अनुष्ठान की सफलता का श्रेय संपर्क संस्थान के अध्यक्ष, अनिल लढ़ा और समन्वय महासचिव रेनूशब्द मुखर को जाता है। जिनके संबल और सतत प्रोत्साहन ने रचनाकारों को निरंतर साहित्य साधना के पथ पर अग्रसर रहने का सामर्थ्य प्रदान किया है।

​इस आयोजन की आभा को अपनी उपस्थिति से और अधिक प्रदीप्त करने वाले रचनाकार क्रमशः रेणुका खंडूरी, गीता जुयाल, नीतू डिमरी, ऐश्वर्या, संजना और प्रांजल रहे। सभी की ऊर्जा भरी सुंदर रचनाओं और विचारों ने इस गोष्ठी को जीवंत बना दिया।
कार्यक्रम का संयोजन संपर्क संस्थान की सहसचिव शशि कुड़ियाल ने किया और संचालन नीतू डिमरी द्वारा किया गया।