Home उत्तराखंड पौधारोपण का अनूठा अभियान 782वें दिन भी जारी

पौधारोपण का अनूठा अभियान 782वें दिन भी जारी

463

खिलाड़ियों को दिलाई हिमालय बचाओ की शपथ

डीडीहाट (पिथौरागढ़)। उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष एवं राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 782वें दिन भी जारी रहा। अभियान के 782वें दिन डीडीहाट में हाटथर्प, डीडीहाट द्वारा प्रायोजित डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन वॉलीबॉल टूर्नामेंट में खिलाड़ियों को ‘हिमालय बचाओ अभियान’ से जोड़ते हुए शपथ दिलाई गई और पौधारोपण के महत्व से अवगत कराया गया।

वहीं, डीडीहाट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुनील शाह के जन्मदिन के अवसर पर नारायण नगर स्थित प्रसिद्ध कृष्ण मंदिर परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंदिर के प्रमुख व्यवस्थापक दीप चंद्र पांडे के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर सुनील शाह ने कहा कि जन्मदिन पर पौधारोपण जैसे पुनीत कार्य से जुड़ना सौभाग्य की बात है। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता दीपचंद जोशी, गौरव पांडे सहित कई लोग उपस्थित रहे।

वॉलीबॉल टूर्नामेंट के दौरान अभियान को सफल बनाने में ग्राम प्रधान हाट मनोज भंडारी, अघोषित राज्य आंदोलनकारी नवीन कफलिया, लवी कफलिया, शैलेंद्र शाह, किशोर शाह, शेखर कफलिया, पुष्कर पांगती, योगेश डसीला, नवीन जोशी सहित आयोजक मंडल के सदस्य मौजूद रहे। इस अवसर पर दिनेश गुरुरानी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए उनका यह पौधारोपण अभियान निरंतर जारी रहेगा।