Home उत्तराखंड हल्द्वानी में ‘झोड़ा उत्सव’ का भव्य शुभारंभ

हल्द्वानी में ‘झोड़ा उत्सव’ का भव्य शुभारंभ

580

लोक संस्कृति बचाने का लिया संकल्प

हल्द्वानी। देवभूमि उत्तराखंड की लोक संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को हल्द्वानी में ‘झोड़ा उत्सव’ का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री और नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जितेंद्र मेहता ने की। मंच का संचालन प्रदेश सह-संयोजक विनोद भट्ट और जिला सह-संयोजक प्रियंका जोशी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड की लोक कलाओं का संरक्षण और संवर्धन आज समय की मांग है। भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी कौस्तुभ ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिक जीवनशैली अपनाने के साथ-साथ युवाओं को अपनी जड़ों और लोक परंपराओं से जुड़े रहना चाहिए। ‘झोड़ा उत्सव’ जैसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराने में मील का पत्थर साबित होंगे।

उत्सव में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक लोकगीत और लोकनृत्य प्रस्तुत किए। थिरकते कदमों और लोक धुनों से पूरा सभागार उत्तराखंडी रंग में सराबोर हो गया।कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मेयर गजराज बिष्ट, साकेत अग्रवाल, हुकूम सिंह कुंवर सहित कई वरिष्ठ जन मौजूद रहे।

आयोजन को सफल बनाने में जिला संयोजक देवेंद्र बिष्ट, कैलाश चंद्र जोशी, संदीप सिंह भोज, किशोर जोशी, कमल पांडे, चंदन किरोला और पार्षद चंदन मेहता का विशेष योगदान रहा।