अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग लेकिन निकाल पहाड़ी स्वाभिमान रैली
प्रशासन को 10 दिन की अतिक्रमण हटाने के लिए दी चेतावनी
हल्द्वानी। रानीबाग स्थित माता जियारानी की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग को लेकर रविवार को प्रदर्शन किया गया। पहाड़ी आर्मी के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत के नेतृत्व में प्रसिद्ध इतिहासकार प्रोफेसर अजय रावत पूर्व राज्यमंत्री एवं प्रमुख राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु, डीआरडीओ के पूर्व वैज्ञानिक देवेंद्र सिंह खाती सहित सैकड़ो प्रदर्शनकारी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने उत्थान मंच हीरानगर स्थित गोल्ज्यू मंदिर से पैदल मार्च निकालकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान माता जियारानी के जयकारों और कुमाऊंनी ढोल-नगाड़ों के साथ प्रशासन का ध्यान इस मुद्दे की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया गया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि रानीबाग स्थित जिया रानी की भूमि को तत्काल अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए।

पहाड़ी आर्मी के अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा कि रानीबाग स्थित चित्रेश्वर धाम जियारानी की भूमि धार्मिक एवं ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यह भूमि कत्युरी राजाओं के वैभवशाली, शक्तिशाली साम्राज्य का गवाह है। माता जियारानी ने तुर्को और रोहिलो को यहां से मार भगाया। यह ऋषि मारकंडे की तपोभूमि रही है, सरकार और प्रशासन को समय रहते भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई करनी चाहिए। यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और अधिक व्यापक एवं उग्र किया जाएगा। उन्होंने भाजपा सरकार से जियारानी की भूमि को तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग करते हुए कहा कि इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंदिर समिति से जुड़े रमेश मनराल और चंदन मनराल ने कहा ऐतिहासिक व धार्मिक धरोहर की रक्षा के लिए पहाड़ी समाज लामबंद हो रहा है।
चित्रेश्वरधाम चित्रशिलाघाट और राजमाता जियारानी की तपोभूमि
रानीबाग में पहाड़ी संस्कृति सनातन शास्त्र विधि के विपरीत शनि मंदिर का निर्माण कराया गया है जिसको तुरंत वहां से अन्य स्थापित किया जाए। उन्होंने कथित अतिक्रमण के विरोध में जियारानी की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।
इस दौरान माता जियारानी के जयकारों और कुमाऊंनी ढोल-नगाड़ों के साथ प्रशासन और अतिक्रमण कार्यों के विरोध में जोरदार नारेबाजी की गयी। यह रैली सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में पहाड़ी समाज के लोग, महिलाएं और युवा पारंपरिक वेशभूषा में ढोल-नगाड़ों के साथ शामिल हुए। रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने रानीबाग स्थित जियारानी की तपस्थली को अतिक्रमण मुक्त कराने और वहां स्थित शनि मंदिर को हटाने की मांग को लेकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि चित्रेश्वरधाम, चित्रशिलाघाट और रानीबाग का क्षेत्र ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व रखता है। ऐसे में इसकी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाना जरूरी है। आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में स्पष्ट कहा कि 10 दिनों के अंदर यदि कथित अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो कचोरी समाज के हजारों लोग स्वयं अतिक्रमण तोड़ने के लिए स्वतंत्र होंगे। इसमें यदि किसी भी प्रकार की सामाजिक समस्याएं पैदा होती है उसके लिए शासन प्रशासन जिम्मेदार रहेगा। ज्ञापन में माँग की गई है कि रानीबाग को मानसखंड मंदिर माला के तहत धर्म नगरी के रूप में विकसित किया जाय। इस दौरान चित्रांगद रावत, पहाड़ी आर्मी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र कांडपाल, प्रेमा मेर, कविता जीना, राजेंद्र सिंह मनराल, चंदन सिंह मनराल, दिलीप कुमार चंद, विनोद कुमार जोशी, कमल जोशी, जय रावत, देवेंद्र सिंह खाती, सीता रावत, हरेंद्र सिंह राणा, गीता बिष्ट, महेश चंद्र भट्ट, रमेश मनराल, उमा रौतेला, अंजू पांडे, रमेश सिंह रावत, आनंद सिंह कन्याल, विनोद सिंह नेगी, कमल जेठी, मोहन सिंह बोरा, सुजान सिंह दसौनी, प्रदीप रौतेला, कन्नू तिवारी, राज्य आंदोलनकारी राजेंद्र बिष्ट, मनोज सिंह रावत, दीपा बोरा, दीपा पांडे, दीपा मिश्रा, सुजान सिंह दसोनी, लाल सिंह रावत आदि मौजूद रहे।































