“हिटो पहाड़” स्टाइल में राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा? 4 तारीख को लेकर चर्चा तेज
अल्मोड़ा । कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश देखकर साफ है कि पार्टी इसे “ऐतिहासिक” बनाने का लक्ष्य रख रही है। राहुल गांधी का पहाड़ी दौरा हमेशा “हिटो पहाड़” वाली अप्रोच में होता है, सीधे गांव-शहर जाकर सुनना और बोलना। आज जागेश्वर में हुई बैठक उसी का बेस तैयार कर रही है। नेता प्रतिपक्ष लोकसभा राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने विधानसभा जागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनता के सरोकारों को मंच पर रखने और अल्मोड़ा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं जैसे पलायन, रोजगार और सड़क-स्वास्थ्य पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान हरीश रावत ने कार्यकर्ताओं से कहा कि राहुल गांधी की रैली पहाड़ की आवाज बनेगी, इसलिए जनभागीदारी सबसे जरूरी है। कार्यकर्ताओं के उत्साह और समर्पण को देखकर उम्मीद जताई गई है कि ये कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पहाड़ दौरे को लेकर सियासी गलियारों में हलचल तेज है। चर्चा है कि राहुल गांधी “हिटो पहाड़” की तर्ज पर 4 तारीख को अल्मोड़ा पहुंचेगें। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी लोकसभा चुनाव के दौरान 9 अप्रैल 2024 को अल्मोड़ा में जनसभा को सम्बोधित कर चुके हैं। अब फिर से उत्तराखंड उनके लक्ष्य में है। विगत दिवस ही पूर्व सीएम हरीश रावत ने विधानसभा जागेश्वर में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर रैली की ग्राउंड तैयारियां शुरू करवाई हैं। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और अल्मोड़ा की पलायन, रोजगार, सड़क- स्वास्थ्य जैसी समस्याओं को मंच पर रखने पर जोर दिया गया।





























