Home उत्तराखंड रानीबाग में गार्गी नदी और घाटों पर चला विशेष स्वच्छता अभियान

रानीबाग में गार्गी नदी और घाटों पर चला विशेष स्वच्छता अभियान

753

हल्द्वानी। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के 16वें दिन सोमवार को नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम ने रानीबाग में गार्गी नदी और उसके घाटों पर विशेष सफाई अभियान चलाया। नगर आयुक्त परितोष वर्मा के निर्देशन में चले अभियान में नदी में जमा कचरा, प्लास्टिक और अपशिष्ट हटाया गया। घाटों, अंतिम संस्कार स्थल और मंदिर तक जाने वाले मार्गों की भी सफाई की गई। घाटों पर पड़े पुराने कपड़े और अनुपयोगी सामग्री हटाकर क्षेत्र को व्यवस्थित किया गया। टीम ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को जागरूक करते हुए नदी में कचरा, प्लास्टिक और धार्मिक सामग्री न डालने और घाटों को स्वच्छ रखने की अपील की। अभियान में बैंणी सेना प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज नेगी, सफाई निरीक्षक शुभम, दीपक, कार्तिक और एसबीएम टीम से मनीष पांडे सहित सफाई कर्मी मौजूद रहे।