Home उत्तराखंड ऋषिकेश में उत्तराखण्ड देवभूमि ट्रक ओनर्स महासंघ की आम बैठक

ऋषिकेश में उत्तराखण्ड देवभूमि ट्रक ओनर्स महासंघ की आम बैठक

511

गढ़वाल मंडल कार्यकारिणी और संघर्ष समिति का गठन

ऋषिकेश। होटल फोरेस्ट व्यू, ऋषिकेश में सोमवार को उत्तराखण्ड देवभूमि ट्रक ओनर्स महासंघ के बैनर तले प्रदेश स्तरीय आम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश जोशी ने की। इसमें गढ़वाल संभाग की सभी ट्रक यूनियनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में गढ़वाल मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। महासंघ अध्यक्ष राकेश जोशी ने घोषणा की कि पंच केदार ट्रक यूनियन के जितेंदर बिष्ट को गढ़वाल मंडल का कार्यकारी अध्यक्ष और श्रीकृष्ण बड़ोनी को गढ़वाल मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। गठित कार्यकारिणी कुलदीप बहुगुणा, किशन सिंह रमोला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कोषाध्यक्ष हेमंत कंसवाल बनाए गये। संरक्षक में जगमोहन सकलानी, दिनेश बहुगुणा को नियुक्त किया गया। मुख्य सलाहकार गजेंद्र सिंह नेगी, कार्यकारिणी सदस्य सुशील मलिक, जगत सिंह रावत, राजेंद्र सिंह चौहान, आयुष नेगी, पंकज स्याना, आशीष राणा, नरेन्द्र कैन्तूरा, दैव सिंह चौहान, अर्जुन सिंह चौहान, न्यू जनजाति ट्रक ओनर्स एसोसिएशन विकासनगर बनाए गये। बैठक में प्रदेश स्तर पर “संघर्ष समिति” का भी गठन किया गया। यह समिति सरकार के समक्ष ट्रक ओनर्स एसोसिएशनों के लंबित मुद्दों को उठाएगी और समाधान के लिए वार्ता करेगी।
इस अवसर पर राकेश जोशी ने कहा कि उत्तराखण्ड की सभी ट्रक यूनियनें अब उत्तराखण्ड देवभूमि ट्रक ओनर्स महासंघ के बैनर के नीचे एकजुट होकर काम करेंगी। महासंघ का मुख्य कार्यालय हल्द्वानी और उप कार्यालय ऋषिकेश में स्थापित किया जाएगा। इस दौरान बैठक में ललित पाठक, गिरीश मिलकनी, बृजेश तिवारी, जय उप्रेती, राजेश न्योलिया, हरीश जोशी, दयाकिशन शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।