हल्दूचौड, हल्द्वानी। समाजसेवी पीयूष जोशी ने बताया कि ढाई लाख की आबादी की जीवनरेखा वाले हल्दूचौड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदहाली का शिकार है। अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर, स्टाफ और एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड व पैथोलॉजी जैसी मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एकमात्र विशेषज्ञ चिकित्सक का तबादला बिना वैकल्पिक व्यवस्था के किया जा रहा है। इससे क्षेत्र में स्वास्थ्य संकट गहराने की आशंका है।
समाजसेवी पीयूष जोशी ने स्वास्थ्य मंत्री से पूछा कि सभी विशेषज्ञ पद कब भरे जाएंगे? बिना डॉक्टर के मरीज की जान गई तो जिम्मेदार कौन होगा? समकक्ष विशेषज्ञ की नियुक्ति तक मौजूदा डॉक्टर को कार्यमुक्त न किया जाए। अस्पताल में तुरंत एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड व पैथोलॉजी सुविधा शुरू की जाए। वहीं क्षेत्र की जनता ने चेताया कि ढाई लाख लोगों की सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा।






























