हल्द्वानी । सारथी फाउंडेशन समिति ने संस्था की सम्मानित सदस्या एवं कोऑर्डिनेटर दीक्षा पांडे के आकस्मिक निधन पर माँ जगदम्बा बैंक्विट हॉल, नहर कवरिंग रोड पर श्रद्धांजलि एवं शोक सभा आयोजित की।
सभा में वक्ताओं ने दीक्षा जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। सभी ने कहा कि वे हमेशा संस्था को आगे बढ़ाने के बारे में सोचती थीं और उनका मिलनसार स्वभाव सारथी परिवार की स्मृति में हमेशा रहेगा। कार्यक्रम के अंत में शोक पत्र पढ़ा गया, दो मिनट का मौन रखा गया और उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर अध्यक्ष नवीन पंत, सचिव ज्ञानेन्द्र जोशी, कोषाध्यक्ष कमल जोशी सहित सरोज जोशी, प्रदीप सबरवाल, जाकिर हुसैन, हेमा जोशी, मीना साही, गीता बेलवाल, पूजा पंत, भावना जोशी, कौशल्या जोशी, दीप्ति जोशी, रमा जोशी, रंजना जोशी आदि मौजूद रहे।





























