Home उत्तराखंड नैनीताल के राज सूर्यवंशी ने रचा इतिहास

नैनीताल के राज सूर्यवंशी ने रचा इतिहास

1889

आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल लामाचौड़, हल्द्वानी के कक्षा 12 के छात्र राज सूर्यवंशी ने द्वितीय प्री-स्टेट उत्तराखण्ड शूटिंग चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता

हल्द्वानी। आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल लामाचौड़ हल्द्वानी के कक्षा 12 के छात्र राज सूर्यवंशी ने द्वितीय प्री-स्टेट उत्तराखण्ड शूटिंग चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल चैंपियनशिप (पुरुष वर्ग) में तृतीय स्थान प्राप्त किया है।प्रतियोगिता में प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें राज सूर्यवंशी ने बेहतरीन निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। वे नैनीताल जिला राइफल एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। राज सूर्यवंशी की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों और अभिभावकों ने गर्व जताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।