Home उत्तराखंड मदरसन कंपनी की महिला कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

मदरसन कंपनी की महिला कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

1498

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

लालकुआं। क्षेत्र की प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाई मदरसन कंपनी में कार्यरत एक महिला कर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद हुई मौत ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मृतका की पहचान रिमझिम के रूप में हुई है, जो कंपनी में कार्यरत थी। घटना के बाद परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए लालकुआं कोतवाली में तहरीर देने की बात कही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रिमझिम कंपनी परिसर के सामने अचानक चलते-चलते गिर गई और बेहोश हो गई। घटना के बाद कंपनी प्रबंधन द्वारा उसे एंबुलेंस के माध्यम से बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका के परिजनों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन ने समय रहते उचित उपचार उपलब्ध नहीं कराया। उनका कहना है कि रिमझिम को पहले नजदीकी अस्पताल, हल्दूचौड़ अस्पताल, सुशीला तिवारी अस्पताल अथवा रास्ते में पड़ने वाले किसी अन्य चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार नहीं दिया गया, जिससे उसकी जान बचाई जा सकती थी। परिजनों का आरोप है कि इलाज में हुई देरी और कंपनी की कथित लापरवाही के कारण रिमझिन ने अपनी जान गंवाई।