Home उत्तराखंड रूस में फंसे थे बेटे, हार्ट अटैक से तड़प रहा था बाप…...

रूस में फंसे थे बेटे, हार्ट अटैक से तड़प रहा था बाप… और क्रेडिट ले रही धामी सरकार

333
Oplus_131072

रूस से लौटे धारचूला के दो बेटे, “सकुशल वापसी” का श्रेय लेने में धामी सरकार सबसे आगे

पिथौरागढ़/धारचूला। मई में 8 लाख रुपये खर्च कर रोजगार की तलाश में रूस गए रांथी गांव के भूपेंद्र सिंह और आनंद सिंह कार्की बीस दिन बाद घर लौटे हैं। इस बीच उनका पासपोर्ट-वीजा जब्त कर उनसे काम लिया जाता रहा। 2-3 वीडियो कॉल के बाद संपर्क भी टूट गया। इन बीस दिनों में परिजन जिलाधिकारी कार्यालय के चक्कर काटते रहे। पिता की चिंता में तबीयत भी बिगड़ी। परिवार के साथ UKD नेता काशी सिंह ऐरी भी मैदान में उतरे और मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप का आग्रह किया। उसके बाद फाइल हिली और जिलाधिकारी आशीष भटगाई ने “उचित कार्रवाई” के निर्देश दिए। मेहनत तीन जगह हुई – दौड़ परिवार ने लगाई, आवाज UKD ने उठाई, और कागज प्रशासन ने सरकाए। फिनिशिंग टच किसका था, यह प्रेस उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की मीडिया ने बता दिया। धामी सरकार की मीडिया ने कहा कि “मुख्यमंत्री के निर्देशों पर त्वरित कार्रवाई से युवक सकुशल लौटे”।

जैसे ही मामला सुलझा, फोटो और बयान भी तैयार मिले। जनता के लिए यह कोई नई बात नहीं। पहले समस्या को अपने हाल पर छोड़ दो, फिर समाधान का रिबन काटने समय पर पहुंच जाओ। ने भी पुष्टि की कि “पुलिस को निर्देश दे दिए गए थे”। निर्देशों के बाद ही धारचूला के दोनों बेटे वाकई घर पहुंचे।

अब रांथी गांव में दो मांओं के आंसू रुके हैं। और राज्य में धामी मीडिया की खबर वायरल है – जिसमें बताया जा रहा है कि “हमारे प्रयास से वापसी संभव हुई”।