हल्द्वानी। साप्ताहिक समाचार पत्र ‘सच की तोप’ की ओर से ‘द यंग जर्नलिस्ट ऑफ हल्द्वानी’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह 30 मई 2026, शनिवार को आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम प्रातः 10:30 बजे से अतिथि रेस्टोरेंट, रामपुर रोड, मानपुर पश्चिम, ट्रांसपोर्ट नगर के पास शुरू होगा। समारोह में शहर के युवा पत्रकारों की प्रतिभा को सम्मानित किया जाएगा। ‘सच की तोप’ के संपादक एवं आयोजक महेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य हल्द्वानी में पत्रकारिता के क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवाओं को मंच देना है। उन्होंने शहरवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर युवा प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए 8923119650 या 9727252995 पर संपर्क कर सकते है।



























