Home उत्तराखंड सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड ने हल्द्वानी मे शुरू किया सदस्यता...

सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड ने हल्द्वानी मे शुरू किया सदस्यता अभियान

1465
Oplus_131072

सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड ने हल्द्वानी मे शुरू किया सदस्यता अभियान

हल्द्वानी। सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल, उत्तराखंड द्वारा शहर के एक वैंकेट हॉल में आम सभा एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। सभा में लगभग 120 नए सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की। व्यापारियों की समस्याओं, समाधान और उत्तराखंड की भौगोलिक स्थिति के अनुसार मैन्युफैक्चरिंग व्यापार अपनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्य अतिथि दीपक बलूटिया ने व्यापारियों के हित में संगठन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और हर व्यापारी की समस्या के समाधान के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि दीपक ढौंडियाल ने व्यापार में आने वाली कठिनाइयों और उनके समाधान पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने व्यापारियों को मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र अपनाने की सलाह दी। संगठन अध्यक्ष तरूण वानखेड़े ने संगठन विस्तार और समाज, पर्यावरण एवं अन्य क्षेत्रों में संगठन की भूमिका पर जानकारी दी।

सम्मान समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यापारियों योगेश जोशी, डॉ. आशुतोष पंत, डॉ. अंजना जोशी, डॉ. त्रिभुवन शर्मा, जोगेंद्र सिंह राणा, श्रीमती कंचन राजपूत, श्रीमती तारा पाठक जोशी, सवर्ण लाल सडाना, श्रीमती रेखा पांडे सहित कई वरिष्ठ व्यापारियों को सम्मानित किया गया।

संगठन महामंत्री भुवन भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड के व्यापारियों को आगे आकर स्थानीय व्यापार को मजबूत करना होगा, क्योंकि बाहरी लोगों का व्यापार पर कब्जा बढ़ रहा है। उन्होंने महिलाओं को व्यापार में प्रोत्साहन देने की बात कही।

इस दौरान सभा में तेज सिंह कार्की, दिनेश थुवाल, संजय त्यागी, संजय बिष्ट, सीमा बत्रा, ज्योति अवस्थी सहित अन्य वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे साथ ही इस दौरिन दीप्ती चुफाल, कंचन उप्रेती, तरनजीत कौर, तरुण शर्मा, रेनू डसीला, शेखर शर्मा, प्रभा खनका, मंजू साह, अनिता जोशी, लीला भण्डारी, नीना गुप्ता सहित सैकड़ों सदस्य मौजूद रहे। सभा का संचालन स्वयं महामंत्री भुवन भट्ट द्वारा किया गया।