मनोज पाठक ने बढ़ाया रक्तदाताओं का हौसला
हल्द्वानी । ब्लॉक स्थित लक्ष्मी गार्डन बैंक्वेट हॉल में स्वर्गीय श्री हीरामणी भट्ट एवं स्वर्गीय श्रीमती बसंती देवी की पुण्य स्मृति में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में मनोज पाठक ने उपस्थित होकर देवतुल्य रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाया एवं उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर मनोज पाठक ने कहा कि “रक्तदान केवल एक सामाजिक सेवा नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का पुण्य कार्य है। शिविर में स्वेच्छा से रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं के समर्पण, सेवाभाव और मानवता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को हृदय से नमन करता हूँ।” उन्होंने कहा कि स्व. श्री हीरामणी भट्ट एवं स्व. श्रीमती बसंती देवी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है और उनकी पुण्य स्मृति सदैव हम सभी को समाजसेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी। आयोजन समिति द्वारा सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान किया।

अंत में मनोज पाठक ने सभी रक्तदाताओं, आयोजकों एवं मेडिकल टीम का हृदय से आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया।
































