Home उत्तराखंड ‘जागृति’ की ज्योति में निरंकारी संत समागम की तैयारियां अंतिम चरण में

‘जागृति’ की ज्योति में निरंकारी संत समागम की तैयारियां अंतिम चरण में

365

हल्द्वानी। ब्रह्मज्ञान से चेतना जागृत करने वाले 79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। यह समागम सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी की पावन छत्रछाया में 23 से 26 अक्टूबर, 2026 तक संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल, समालखा में आयोजित होगा।

समागम में देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु सत्संग, सेवा, प्रेम और भक्ति के इस दिव्य मिलन में सहभागी बनेंगे। श्रद्धालुओं की बढ़ती सहभागिता को देखते हुए समागम स्थल पर संतों की निस्वार्थ सेवा से सामान्य मैदान अब दिव्य आध्यात्मिक नगरी का स्वरूप ले चुका है। विशाल पंडालों में श्रद्धालुओं के लिए सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं की गई हैं। परिसर में अत्याधुनिक एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही हैं, ताकि हर कोने में बैठे श्रद्धालु प्रवचनों और भजनों को सहजता से देख-सुन सकें।

यह संत समागम केवल वार्षिक आयोजन नहीं, बल्कि ब्रह्मज्ञान, भक्ति और आत्मिक जागृति का पावन संगम है, जो विश्वबंधुत्व और सेवा का संदेश देता है।