Home उत्तराखंड लेडीज दुकान में लेडीज़ स्टाफ ही रखो

लेडीज दुकान में लेडीज़ स्टाफ ही रखो

365

करणी सेना ने दिया प्रशासन को अल्टीमेटम

हल्द्वानी। मातृशक्ति की सुरक्षा और निजता को लेकर करणी सेना युवा शक्ति ने बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश अध्यक्ष गौसेवक जोगेन्द्र राणा जोगी के नेतृत्व में संगठन ने आज सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. बाजपेई को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि शहर के सभी लेडीज़ सिलाई केंद्र, लेडीज़ ब्यूटी पार्लर और लेडीज़ अंडरगारमेंट्स की दुकानों में अनिवार्य रूप से महिला स्टाफ ही रखा जाए। करणी सेना ने कहा कि हल्द्वानी में अधिकतर सिलाई केंद्रों पर पुरुष नाप ले रहे हैं, पार्लरों में पुरुष स्टाफ काम कर रहा है और महिलाओं के अंतरवस्त्रों की दुकानों पर भी पुरुष बैठे हैं। इससे बहन-बेटियों की प्राइवेसी भंग होती है और वे असहज महसूस करती हैं। शर्म के कारण वे खुलकर विरोध भी नहीं कर पातीं। प्रदेश अध्यक्ष जोगेन्द्र राणा जोगी ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल प्रभाव से आदेश जारी कर इन तीनों जगहों पर महिला स्टाफ रखना अनिवार्य किया जाए और नियम न मानने वालों पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई हो। संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने इस गंभीर मामले पर जल्द कार्रवाई नहीं की तो करणी सेना गौरक्षक मातृशक्ति के सम्मान में सड़क पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करने को बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में चन्दन मलारा, विनोद लखेरा, गोविन्द अधिकारी, सुरेश सिंह, राधेश्याम रावत, हितेश शर्मा, दीपांशु पोखरिया, योगिता बनौला, सोनिया जोशी, पंकज परगाई, नरेश भण्डारी, राहुल आर्य, मनोज बिष्ट, चंदू मेहता सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।