Home उत्तराखंड नोएडा महानगर उक्रांद की कार्यकारिणी को मनोनयन पत्र वितरित

नोएडा महानगर उक्रांद की कार्यकारिणी को मनोनयन पत्र वितरित

1429

बाबा मोहन उत्तराखंडी को दी श्रद्धांजलि

नोएडा। उत्तराखंड क्रांति दल नोएडा महानगर के जिला अध्यक्ष कैलाश चंद सती की अध्यक्षता में कार्यकारिणी मनोनयन पत्र आवंटन एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के महान आंदोलनकारी एवं गैरसैंण स्थायी राजधानी आंदोलन के प्रखर योद्धा अमर शहीद बाबा मोहन उत्तराखंडी जी के शहादत दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड क्रांति दल दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष चंद्र सिंह रावत तथा विशिष्ट अतिथि चारु तिवारी रहे। अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा मोहन उत्तराखंडी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान को नमन किया।

इस अवसर पर उत्तराखंड क्रांति दल नोएडा महानगर की नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को विधिवत मनोनयन पत्र वितरित किए गए। मनोनयन पत्र के अनुसार उपाध्यक्ष प्रकाश जलाल, संगठन मंत्री दलजीत सिंह, महामंत्री बलवंत नेगी, विजय आनंद एवं नवीन चंद, मीडिया प्रभारी ललित पपने, कार्यालय प्रभारी जितेंद्र सती, सचिव मनोज कुमार, आईटी प्रकोष्ठ के पंकज पांडे तथा कार्यकारी सदस्य सचिन चांडे, कुलदीप सिंह एवं हरीश जलाल को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में केंद्रीय पदाधिकारी श्री महेश उपाध्याय , महेश मठपाल एवं दीपक भाकुनी तथा दिल्ली प्रदेश से दिनेश जोशी, खीमानंद सती, किशोर कबडवाल, हिमांशु शर्मा एवं हरक सिंह अधिकारी जी सहित पदाधिकारियो ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

नोएडा महानगर से भी बड़ी संख्या में उक्रांद कार्यकर्ताओं ने बैठक में सहभागिता की। इनमें हरीश पाठक, रमेश पांडे, रविंद्र मेहरा, रमेश नेगी, चंदर शेखर रावत, प्रदीप नेगी, दिनेश पांडे एवं हितेश पांडे सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने तथा उत्तराखंड के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि चंद्र सिंह रावत ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल का इतिहास राज्य निर्माण आंदोलन के संघर्ष और बलिदान से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने तथा उत्तराखंड के मूल मुद्दों को लेकर एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि चारु तिवारी ने बाबा मोहन उत्तराखंडी जी के संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए कहा कि आंदोलनकारियों के सपनों और विचारों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने उत्तराखंड के मूल सवालों और पहाड़ के हितों को लेकर निरंतर जनजागरण की आवश्यकता पर जोर दिया।

जिला अध्यक्ष कैलाश चंद सती ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नोएडा महानगर में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा। उत्तराखंड से जुड़े लोगों को एकजुट कर उनके हितों एवं समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा तथा संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने “बाबा मोहन उत्तराखंडी अमर रहें” और “जय उत्तराखंड” के नारों के साथ उत्तराखंड के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन बाबा मोहन उत्तराखंडी जी एवं उत्तराखंड राज्य आंदोलन के सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किया गया।