दरगाह साबिर पाक में चादरपोशी कर मांगी अमन-चैन की दुआ
पिरान कलियर / हरिद्वार। समाजवादी पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल मतीन सिद्दीकी का गुरुवार को पिरान कलियर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। सपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका इस्तकबाल किया। पिरान कलियर में सपा अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मौसम अली के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी को माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
दरगाह साबिर पाक में चादरपोशी, 2027 में अखिलेश यादव को CM बनाने की कामना
इसके बाद अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने दरगाह हजरत मखदूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर पाक (रहमतुल्लाह अलैह) के आस्ताने पर चादर व फूल पेश किए। उन्होंने देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगने के साथ-साथ 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने और अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने की भी कामना की।

इस मौके पर सपा प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने कहा कि दरगाह साबिर पाक में उनकी हमेशा से ही गहरी आस्था रही है। यहां हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, सभी धर्मों के लोग अपनी-अपनी मनोकामना लेकर आते हैं और उनकी मनोकामनाएं पूरी भी होती हैं। इसलिए यह दरगाह हमें आपसी भाईचारे का भी संदेश देती है।

दरगाह चादरपोशी के कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष के साथ दरगाह के सज्जादा नशीन इस्तेखार अहमद, मौसम अली, महंत शुभम गिरी, राजेन्द्र पराशर, चन्द्रशेखर यादव, मशकूर कुरैशी, आशीष यादव, लव दत्ता, साजिद अंसारी, श्रवण शंखधर, डॉ. नसीर अहमद, उमैर मतीन, अरशद, अय्यूब, शकील अंसारी, रेहान मलिक, रिजवान पहलवान, अनस सिद्दीकी, नईम अब्बासी, हाजी खालिद अली, सरताज अंसारी, अक्कू अंसारी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


































