Home उत्तराखंड उक्रांद की महारैली में उमड़ा जनसैलाब

उक्रांद की महारैली में उमड़ा जनसैलाब

460
Oplus_131072

दिनेश गुरुरानी बोले, जनता परिवर्तन चाहती है, 2027 में जनता बनाएगी सरकार

पिथौरागढ़। उत्तराखंड क्रांति दल की ऐतिहासिक महारैली से पूर्व रविवार को पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान दल के अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती, शीर्ष नेता काशी सिंह ऐरी और संसदीय कार्य समिति के केंद्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर कापड़ी विशेष रूप से मौजूद रहे।

डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र से उक्रांद प्रत्याशी दिनेश गुरुरानी ने कहा कि यह महारैली ऐतिहासिक रही। रैली को सफल बनाने के लिए उन्होंने महानगर अध्यक्ष राम सिंह व उनकी पूरी टीम का हृदय की गहराई से आभार प्रकट किया। साथ ही डीडीहाट के सभी कार्यकर्ताओं को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। गुरुरानी ने कहा, “आज की रैली से साफ आभास हुआ कि जनता अब परिवर्तन का मन बना चुकी है। उत्तराखंड की जनता उक्रांद की सरकार देख रही है।” उन्होंने इसे मिशन 2027 की दिशा में बड़ा कदम बताया। पिथौरागढ़ रामलीला मैदान में उमड़े जनसैलाब ने उक्रांद के प्रति लोगों का उत्साह दिखाया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई।