Home उत्तराखंड देहरादून में सूचना विभाग में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

देहरादून में सूचना विभाग में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

822

महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण, कर्मियों से निष्ठा से काम करने का आह्वान

देहरादून । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग के परिसर में सोमवार को ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने ध्वज फहराकर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की।इस दौरान उन्होंने विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। महानिदेशक ने कहा कि यह दिन हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का स्मरण कराता है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।उन्होंने कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि सूचना विभाग लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है। ऐसे में हम सभी का दायित्व है कि जनहित की योजनाओं और सूचनाओं को पारदर्शिता, निष्ठा और पूरी जिम्मेदारी के साथ जनता तक पहुंचाएं। कार्यक्रम में अपर निदेशक आशीष त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान, उपनिदेशक मनोज श्रीवास्तव, रवि बिजारनीया, अर्चना सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह के अंत में राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए संकल्प लिया गया।