Home उत्तराखंड आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड़ का खेल में दोहरा धमाका

आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड़ का खेल में दोहरा धमाका

806

दिव्यांशी नेगी ने ताइक्वांडो में जीता गोल्ड, तैराक ओम ने जीते 4 पदक

हल्द्वानी । आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड़ के विद्यार्थियों ने सीबीएसई क्लस्टर नॉर्थ जोन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय की होनहार छात्रा दिव्यांशी नेगी ने सीबीएसई क्लस्टर नॉर्थ जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दिव्यांशी की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार गौरवान्वित है।

वहीं विद्यालय के होनहार छात्र ओम ने मेरठ में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर नॉर्थ जोन स्विमिंग प्रतियोगिता में अपना परचम लहराया। ओम ने 50 मीटर फ्री स्टाइल में गोल्ड मेडल, 50 मीटर बटरफ्लाई और 100 मीटर फ्री स्टाइल में 2 सिल्वर मेडल तथा 50 मीटर बैक स्ट्रोक में ब्रॉन्ज मेडल सहित कुल 4 पदक जीतकर विद्यालय का मान बढ़ाया। इसी प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र गौरांश कांडपाल ने भी टॉप 6 में जगह बनाकर बेहतरीन प्रदर्शन किया। दोनों खिलाड़ियों की सफलता से विद्यालय, शिक्षकों और अभिभावकों में खुशी की लहर है।

विद्यालय प्रबंधन ने दोनों विजेता छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। यह सफलता साबित करती है कि दृढ़ संकल्प और निरंतर अभ्यास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। विद्यालय ने दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।