धीरज जोशी अध्यक्ष और गिरीश चंदोला बने सचिव

हल्द्वानी। पर्वतीय पत्रकार महासंघ की महानगर हल्द्वानी इकाई के विस्तारीकरण को लेकर रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं संभाग प्रभारी डॉ. दिनेश चंद्र जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से महानगर इकाई का पुनर्गठन कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। हल्द्वानी-कालाढूंगी रोड स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. राजेन्द्र क्वीरा और प्रदेश महामंत्री दीपक मनराल विशेष रूप से मौजूद रहे।बैठक में सर्वसम्मति से धीरज जोशी को महानगर अध्यक्ष और गिरीश चंद्र चंदोला को महानगर सचिव चुना गया। वहीं आनंद कुमार बत्रा को महानगर संरक्षक और दीपक मनराल को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई कार्यकारिणी में एक दर्जन से अधिक सदस्य शामिल हैं। जिसमें डॉ. जसवंत पूरी, दामोदर जोशी, बी.डी. फुलारा सहित अन्य पुराने सदस्य यथावत रहेंगे, जबकि कई नए चेहरों को भी कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि संगठन पर्वतीय क्षेत्र के पत्रकारों के हितों और उनके सम्मान के लिए लगातार कार्य करेगा।































