राज्य में पर्यावरण सुरक्षा को लेकर लम्बे समय से किया जा रहा पौधारोपण
उत्तराखंड क्रांति दल के अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष एवं राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में यूकेडी द्वारा चलाया जा रहा पर्यावरण संरक्षण अभियान मंगलवार को 723वें दिन भी जारी रहा।
“मेरा पौधा मेरा परिवार” कार्यक्रम के तहत यूकेडी कार्यकर्ताओं ने डीडीहाट-चर्मा मार्ग पर स्थित खोलिया ढाबा परिसर में पौधारोपण किया। यह पौधारोपण दिनेश गुरुरानी ने अपने स्वर्गीय पिता तारादत्त गुरानी की स्मृति में किया।
यूकेडी के इस अभियान की खासियत यह है कि राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित होटलों और ढाबों के परिसर में बड़े स्तर पर पौधे लगाए जा रहे हैं और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी होटल स्वामियों को सौंपी जा रही है।
खोलिया होटल स्वामी कमलेश खोलिया ने कहा कि वह पौधों का संरक्षण परिवार के सदस्य की तरह करेंगे और सभी से यूकेडी के इस अभियान से जुड़ने की अपील की।
कार्यक्रम में यूकेडी कार्यकर्ता देवेंद्र सिंह मनोला, जगत सिंह मनोला, सामाजिक कार्यकर्ता दीपचंद जोशी व गौरव पांडे मौजूद रहे। दिनेश गुरुरानी ने बताया कि पौधे पर्यावरण टास्क फोर्स पिथौरागढ़ द्वारा उपलब्ध कराए गए। उन्होंने कहा कि यूकेडी का यह पर्यावरण अभियान आगे भी जारी रहेगा।































